फिल्म एक्टर धर्मेंद्र को हुआ डेंगू, 3 दिन तक रहे अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। बीते जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र के चाहने वालों के लिए राहत की खबर हैं, एक्टर का डेंगू अब ठीक हो गया है और वो तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद घर लौट आए हैं, दरअसल धर्मेंद्र को डेंगू हो गया था, जिसकी वजह से पिछले हफ्ते ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल अब धर्मेंद्र डेंगू से उबर गए हैं और वापस अपने घर लौट आए हैं।

फिल्म एक्टर धर्मेंद्र को हुआ डेंगू
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ घर लौट आए हैं, हालांकि धर्मेंद्र लोनावाला के अपने फार्म हाउस में जाने के बजाय अभी मुंबई के घर में ही हैं। वैसे धर्मेंद्र ज्यादातर अपना वक्त अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं लेकिन एहतियान वो अभी मुंबई के ही घर में रहेंगे।

पोते करण देओल की फिल्म को किया प्रोड्यूस
धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने पोते करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' को प्रोड्यूस किया है, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं किया लेकिन करण के काम की तारीफ हुई है। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में धर्मेंद्र फूट-फूटकर रोते नजर आए थे। उनकी आंख में आंसू देख उनके बेटे सनी देओल भी काफी भावुक हो गए थे।

बहुत भावुक हैं धर्मेंद्र
जिसके बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा था कि, जनता के सामने रोने का मतलब मजबूत या कमजोर होना नहीं होता। उन्होंने कहा हम अपने परिवार से काफी जुड़े हुए हैं। इसके बारे में बात करते हुए मैं काफी भावुक हो जाता हूं, इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता, हम वैसे ही हैं। आदमी एक आदमी होता है। आपको एक छवि में जीने की जरूरत नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications