बारिश के चलते भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द, दोनों टीमों को 2-2 अंक
सिडनी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा वनडे बारिश की वजह से धुल गया। बारिश के चलते देर से शुरु हुए मैच में सिर्फ 16 ओवर का ही खेल हुआ। लेकिन एकबार फिर से हुई जबरदस्त बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया गया।

बारिश की भेंट चढ़े मैच में दोनों ही टीमों को 2-2 अंक दिया गया। 30 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में इस बात का फैसला होगा कि फाईनल में ऑस्ट्रेलिया से कौन भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया 15 अंकों के साथ पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और इंग्लैंड के पांच अंक हैं।
आपको बता दें कि बारिश से बाधित मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टास जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन 16 ओवर के मैच में भारत ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। महज 16 ओवर में भारत ने 69 के स्कोर पर दो विकेट खो दिये। जबकि शिखर धवन महज 2 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं अंबाती रायडु महज 23 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गये।












Click it and Unblock the Notifications