पुंछ में LoC पर भारी गोलीबारी, इंडियन आर्मी की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्‍तान के 6 सैनिक ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब पाकिस्‍तान को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। पाक की ओर से शुक्रवार को तड़के पुंछ के शाहपुर सेक्‍टर और राजौरी जिले के नौशेरा में फायरिंग की गई। पाक ने एक बार फिर युद्धविराम तोड़ा जिसका तगड़ा जवाब इंडियन आर्मी की तरफ से दिया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को भी उरी सेक्‍टर में सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी और पाक के दो सैनिकों को ढेर कर दिया था।

 सेना की चौकियों को बनाया जा रहा निशाना

सेना की चौकियों को बनाया जा रहा निशाना

एलओसी पर भारतीय सेना की पोस्‍ट्स को लगातार पाकिस्‍तान की सेना निशाना बना रही है। पाक की ओर से छोटे हथियारों की मदद से फायरिंग की जा रही है। सेना की तरफ से इसका जवाब दिया गया और सूत्रों की मानें तो अब तक छह पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक सैनिकों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गुरुवार को सेना की कार्रवाई में पाकिस्‍तान सेना के दो सैनिक ढेर हो गए थे। पाक सेना ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि भारतीय सेना की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में पीओके के देवा सेक्‍टर में उसके दो सैनिकों नायब सूबेदार और सिपाही एहसान की मौत हो गई है।

Recommended Video

    Indian Army का Pakistan को करारा जवाब, कई चौकियां तबाह, 4 soldiers ढेर। वनइंडिया हिंदी
    एक सैनिक हुआ शहीद तो उनके तीन होंगे ढेर

    एक सैनिक हुआ शहीद तो उनके तीन होंगे ढेर

    पाकिस्‍तान की तरफ से एलओसी पर स्थित रामपुर सेक्‍टर में हुई फायरिंग के बाद सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की पोस्‍ट पर तैनात सूबेदार वीराश कुरहाठी शहीद हो गए थे। पाकिस्‍तान की तरफ से सुबह 11:30 बजे से गोलीबारी शुरू हुई थी। पाक की फायरिंग में शहीद सूबेदार के शहीद होने के बाद भारत की तरफ से पाक को चुनौती दी गई थी। सेना ने साफ किया कि अगर एलओसी पर भारत का एक भी सैनिक शहीद हुआ तो पाकिस्तान के कम से कम तीन जवान मारे जाएंगे।

     छोटे हथियारों की मदद से फायरिंग

    छोटे हथियारों की मदद से फायरिंग

    सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात रात पुंछ-रजौरी सेक्टर में एलओसी के करीब पाकिस्तान ने अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी थी। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए। सेना की तरफ से बताया गया कि पाक सैनिकों ने छोटे हथियारों से बारामूला जिले में कई सैन्‍य और असैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+