पढ़‍िए जाकिर की वे बातें जिनकी वजह से होता रहा विवाद

मुंबई। मुंबई के डॉक्‍टर जाकिर नाइक पर अब गृह मंत्रालय का शिंकजा कसता जा रहा है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जाकिर के भाषणों पर सरकार की नजर है। उन्होंने आतंकवाद से समझौता न होने की बात कही है। जाकिर नाईक के विवादों में आने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का यह पहला बयान है।

zakir-naik-controversial-statements
माना जा रहा है कि गृह मंत्रालय इस्लाम के प्रचारक के तौर पर मशूहर जाकिर नाईक को जल्‍द गिरफ्तार कर सकती है। एक नजर डालिए जाकिर के उन बयानों पर जो सबसे ज्‍यादा विवादित रहे हैं।

इस्‍लाम पर

'इस्‍लाम सभी धर्मों में सर्वश्रेष्‍ठ है। आप किसी भी इस्‍लामिक देश में कोई भी चर्च या फिर मंदिर बनाने की मंजूरी कैसे दे सकते हैं जब उनका धर्म और उसकी पूजा करना गलत है। गैर मुसलमानों को इस बात की मंजूरी नहीं होनी चाहिए कि वे किसी इस्‍लामिक देश में धर्म का पालन करें।'

होमोसेक्‍सुऐलिलटी पर

'होमोसेक्‍सुऐलिटी हराम है और जो लोग ऐसा काम करते हैं उन्‍हें सजा मिलनी चाहिए। एलजीबीटी समुदाय के मरीज एक बीमारी से जूझ रहे हैं और उनके दिमाम में खराबी है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि वे पॉर्न काफी देखते हैं। टीवी चैनलों को इसके लिए दोष देना होगा।'

सेक्‍स पर

'कुरान में कहा गया है कि आप पत्‍नी के साथ तो सेक्‍स कर ही सकती हैं। साथ ही हर उस वस्‍तु के साथ भी आपको सेक्‍स करने का अधिकार है जो आपके दाएं हाथ में है।'

ओसामा बिन लादेन पर

'अगर बिन लादेन इस्‍लाम के दुश्‍मनों के खिलाफ लड़ रहा था तो फिर मैं उसके साथ हूं। अगर वह सबसे बड़े आतंकवादी अमेरिका को डराने का काम कर रहा है तो भी मैं उसके साथ हूं। सच्‍चाई यह है कि अगर वह किसी आतंकी को डराने का काम कर रहा है तो वह इस्‍लाम का अनुयायी है।'

लड़कियों की शिक्षा पर

'लड़कियों को स्‍कूल नहीं भेजना चाहिए क्‍योंकि जब वह स्‍कूल से पास होकर निकलती हैं तो वे अपनी वर्जिनिटी को खो चुकी होती हैं। स्‍कूलों को बंद कर देना चाहिए। उन्‍हें सोने के गहने भी पहनने की मंजूरी नहीं होनी चाहिए।'

सानिया मिर्जा पर

'सानिया मिर्जा को खेलते समय सलीके से कपड़े पहनने चाहिए। किसी भी भारतीय राजनेता को इसकी मंजूरी नहीं होनी चाहिए कि वह अपनी बेटी को बीच वॉलीबॉल खेलने के लिए भेजे भले ही यह अंतराष्‍ट्रीय खेल ही क्‍यों ना बन जाए।'

एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर

'अगर कोई शादीशुदा होने के बाद भी किसी और से सेक्‍स करता है तो फिर शरिया कानून के तहत उसे पत्‍थरों से इतना मारना चाहिए कि उसकी मौत हो जाए।'

आतंकवाद पर

'अगर कोई चोर पुलिस वाले को देखता है तो उसे डर लगता है। तो एक चोर के लिए पुलिसवाला आतंकवादी होता है। ऐसे में हर मुसलमान को चोर के लिए आतंकवादी ही होना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+