Fengal Cyclone: आज शाम तक पुड्डुचेरी में दस्तक देगा फेंगल, स्कूल-कॉलेज बंद, बस सेवा ठप

Fengal Cyclone: फेंगल चक्रवात का तटीय इलाकों में असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो फेंगल चक्रवात आज शाम तक पुड्डुचेरी के तटीय क्षेत्रों में पहुंचेगा। वहीं चेन्नई में फेंगल तूफान की वजह से कई तटीय इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज शाम तक फेंगल चक्रवात पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों में पहुंचेगा, इस दौरान हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जिसके चलते उत्तर तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

fengal

फेंगल चक्रवात के चलते पुड्डुचेरी में कई तटीय इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां भारी बारिश हो रही है, साथ ही समुद्री लहरें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार फेंगल चक्रवात चेन्नई से 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। यह पश्चिम -उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

यह उत्तर तमिलनाडु-पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों को पार करता हुए पुड्डुचेरी के करीब कराइकल और महाबलिपुरम के की ओर आगे बढ़ेगा। चक्रवात के चलते 30 नवंर को हवा की रफ्तार 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

फेंगल के चलते तमिलनाडु सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह घरों के अंदर रहें। साथ ही स्कूल-कॉलेज को बंद करने की घोषणा की गई है। वहीं आईटी कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वह घर से लोगों से काम करवाएं।

सरकार ने पुराने महाबलीपुरम और तटीय रास्तों पर आज परिवहन सेवाओं को निरस्त कर दिया है। प्रदेश आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने शीर्ष अधिकारियों के साथ फेंगल को लेकर समीक्षा बैठक की।

वहीं मौसम विभाग की ओर से उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचीर और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी जारी की गई है।चक्रवात को देखते हुए तमिलनाडु के चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, विल्लुपरम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कांचीपुरम, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरूर, मयिलदुथुराई, नागापट्टिनम, चेन्नई में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+