Femina Miss India World 2018: तमिलनाडु की अनुकृति वास के सिर सजा मिस इंडिया 2018 का ताज
मुंबई। फेमिना मिस इंडिया 2018 का इंतजार खत्म हो चुका है और ये ताज तमिलनाडु की अनुकृति वास के सिर पर सज गया है। अनुकृति ने ये खिताब 29 अन्य प्रतियोगियों को पछाड़कर जीता है। मंगलवार रात तक चली इस प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उन्हें ताज पहनाया। आपको बता दें कि प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 का आयोजन मंगलवार की रात मुंबई के एनएसईआई, डोम, वर्ली में संपन्न हुआ। वहीं, इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।

आपको बता दें कि अनुकृति वास तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। अनुकृति फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। अनुकृति वास का पालन-पोषण उनकी मां ने किया है। अनुकृति को बाइक चलाना पसंद है। वह भविष्य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं।

इस रंगारंग समारोह में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान और जैकलीन फर्नांडिस ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देकर इस शाम को और हसीन बना दिया तो वहीं, करण जौहर और आयुष्मान खुराना ने ऐंकरिंग से सबको खूब हंसाया। कुल मिलाकर हुस्न और शबाब से सजी इस शाम ने हर किसी का मन मोह लिया।












Click it and Unblock the Notifications