डायरेक्‍टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप, हाउसफुल में रोल के बदले की थी ये 'गंदी डिमांड'

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से हंगामा जारी है। हाल ही में कंगना रनौत ने कई स्टार पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए थे, तो वहीं अब एक मॉडल ने डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मॉडल के मुताबिक अपनी मूवी में काम देने के लिए साजिद ने एक 'गंदी शर्त' रखी थी।

अब तक क्यों थी चुप?

अब तक क्यों थी चुप?

मॉडल पाउला ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि जब #metoo मूवमेंट शुरू हुआ था, तो बहुत सी लड़कियों ने साजिद खान को लेकर बोला था, लेकिन मेरे अंदर हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि कई एक्टर जिनके गॉड फादर बॉलीवुड में नहीं हैं, उन्हें अपना परिवार चलाना रहता है और वो चुप रहते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अब मेरे माता-पिता मेरे साथ नहीं हैं। मैं खुद के लिए कमा रही हूं। अब मुझमें ये कहने की हिम्मत है कि 17 साल की उम्र में साजिद खान ने मेरा शोषण किया था।

कपड़े उतारने को कहा

कपड़े उतारने को कहा

पाउला ने कहा कि वो मुझसे गंदी बातें करते थे। उन्होंने मुझे छूने की कोशिश की। उन्होंने मुझे उनके सामने कपड़े उतारने तक को कहा, इसके बाद ही वो अगली फिल्म हाउसफुल में मुझे रोल देते। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान जाने साजिद ने कितनी लड़कियों के साथ ऐसा किया है। उस दौरान मैं छोटी थी, ऐसे में इस घटना से मुझ पर बुरा प्रभाव पड़ा। पाउला का कहना है कि साजिद को जेल में होना चाहिए। ना केवल कास्टिंग काउच के लिए बल्कि लोगों को बहलाने फुसलाने के लिए भी।

इस एक्ट्रेस ने भी लगाया था आरोप

इस एक्ट्रेस ने भी लगाया था आरोप

फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' की एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने साजिद के ऊपर 2018 में यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अहाना ने बताया कि साजिद ने एक बार उन्हें अपने घर पर बुलाया था। उस दौरान उनके घर में अंधेरा था, साथ ही वो पर्सनल सवाल पूछ रहे थे। साजिद ने एक्ट्रेस से पूछा कि अगर वह उनको एक अरब रुपए दें तो क्या वह कुत्ते के साथ सेक्स करेंगी?

आईएफटीडीए से हुए थे निलंबित

आईएफटीडीए से हुए थे निलंबित

डायरेक्टर साजिद खान पर एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा और सिमरन सूरी ने भी शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर एसोसिएशन (आईएफटीडीए) से उन्हें एक साल के निलंबित कर दिया गया था। अब देखना कि मॉडल पाउला के आरोपों के बाद उन पर फिर से क्या कार्रवाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+