रोज रात महिला कंपार्टमेंट के बाहर किसका इंतजार करती है ये कुतिया?

Recommended Video

    Mumbai के Kanjurmarg Station पर किसका इंतजार करती है ये कुतिया, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मुंबई के कंजूरमार्ग स्टेशन पर एक कुतिया की डेली रूटीन लोगों के लिए कौतहूल का विषय बनी हुई है। ये कुतिया हर रात कंजुरमार्ग स्टेशन पर आने वाली एक लोकल ट्रेन का पीछा करती है और ट्रेन के लेडीज कोच के सामने रुककर उसमें लोगों को उतरते हुए देखती हैं। ऐसा लगता है कि जैसे ये किसी महिला की तलाश कर रही हो और उसकी तलाश में लेडीज कोच से लोगों को उतरते हुए देखती रहती है।

    स्टेशन के सीसीटीवी में कैद

    स्टेशन के सीसीटीवी में कैद

    कंजूरमार्ग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी इस कुतिया की डेली रूटीन कैद है। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि ये कुतिया हर रात 11 बजे के बाद कल्याण की तरफ से आने वाली ट्रेन का प्लेटफार्म नंबर 1 पर इंतजार करती है। ट्रेन के स्टेशन पर आते ही ये दौड़कर लेडीज कोच के सामने जाती है जहां वो लोगों को चुपचाप उतरते हुए ऐसे देखती है। फिर जब ट्रेन से लोग उतरना बंद कर देते हैं तो ये लेडीज कोच के अंदर झांकती है, मानो वो किसी को खोज रही हो और फिर वो ट्रेन का तबतक पीछा करती है जबतक कि ट्रेन स्टेशन से बाहर न चली जाए।

    लोगों ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मांगी सहायता

    लोगों ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मांगी सहायता

    इस कुतिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर इनदिनों वायरल हो रहे हैं। कई तो रेलमंत्री पीयूष गोयल को टैग कर इस कुतिया की सहायता करने की अपील कर रहे हैं। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक ये कुतिया बीते 2 जनवरी से हर रात ऐसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन का पीछा कर रही है। कंजूरमार्ग स्टेशन से रोज यात्रा करने वाले लोगों ने जब इस कुतिया का पीछा किया तो उन्हें पता चला कि इस कुतिया के 4 बच्चे भी हैं।

    सेलिब्रिटी बनी कुतिया

    सेलिब्रिटी बनी कुतिया

    सोशल मीडिया पर इस कुतिया के वीडियो वायरल होने के बाद अब कई लोग कंजूरमार्ग स्टेशन सिर्फ इस कुतिया को देखने जा रहे है। सड़क पर आवार कुत्तों की देखरेख करने वाली एक एनजीओ अब इस कुतिया और उसके 4 बच्चों की देखरेख कर रही है। एनजीओ ने बताया कि वो कोशिश कर रही हैं कि इस कुतिया के बच्चों को कोई गोद ले ले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+