महंगी हुई आईआईटी की पढ़ाई, अब देने होंगे दो लाख रुपए
नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में अंडरग्रेजुएशन कोर्सेज की फीस बढ़ा दी गई है। आईआईटी में अब बीटेक कोर्स की फीस 90 हजार रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दी गई है।

मानव संसाधन मंत्रालय ने आईआईटी स्टैंडिंग कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए फीस में इजाफे को मंजूरी दी है। गुरुवार को इससे जुड़ा एक आदेश जारी किया गया है। बढ़ी हुई फीस जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से लागू होगी।
शॉपिंग साइट पर 'बिकते' आईआईटी के इंजीनियर
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग छात्र-छात्राओं, गरीबी की रेखा के नीचे के लोग, एक लाख रुपए की सालाना पारिवारिक आय वाले उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है।
वहीं जिन परिवारों की वार्षिक आय पांच लाख रुपए सालाना तक है, उन्हें दो तिहाई फीस माफ होगी और एक तिहाई फीस का इंतजाम करने के लिए उन्हें लोन का ऑप्शन दिया जाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई फीस नए सत्र से लागू होगी।
देश में करीब डेढ़ दर्जन आईआईटी संस्थान हैं जिनमें दस हजार छात्र बीटेक कोर्स में हर साल एडमिशन लेते हैं। फीस में यह बढ़ोत्तरी 100 फीसदी से भी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications