हैदराबाद: प्रिया प्रकाश की फिल्म के गाने के खिलाफ फतवा जारी
Recommended Video

हैदराबादः आंख मारकर इंटरनेट सनसनी बन चुकी प्रिया प्रकाश की फिल्म 'ओरु अडार लव' के गाने "माणिक्य मलराय पूवी' के खिलाफ हैदराबाद में अब फतवा जारी किया गया है। ये फतवा जामिया निजामिया मदरसे ने जारी किया है। इस फतवे में कहा गया है कि या तो गाने के बोल बदले जाएं या गाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।

भावनाओं को आहत करने का है आरोप
बता दें, इससे पहले ओरु अदार लव' फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु के खिलाफ मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने को लेकर हैदराबाद में एफआईआर की जा चुकी है। शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स का आरोप है कि गाने में उस कविता के हिस्से शामिल किए गए हैं, जो पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी बीबी खदीज़ा पर आधारित है।

जहीर खान नाम के शख्स ने दर्ज कराई है शिकायत
शिकायत करने वाले जहीर खान का कहना है कि गाने की लेरिक्स से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंची है। इस गाने को मूवी से हटाया जाए या फिर शब्दों को बदला जाए। हमें एक्टर्स को लेकर कोई शिकायत नहीं है।

एसीपी सैयद फैयाज ने कही ये बात
पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद एसीपी सैयद फैयाज ने कहा है कि गाने का ट्रांसलेशन होने के बाद हम मुस्लिम धर्मगुरुओं की सलाह देंगे। अगर इस गाने में कुछ आपत्तिजनक पाया जाता है तो हम एक्शन लेंगे। वहीं फिल्म के खिलाफ मुंबई में भी शिकायत दर्ज की गई है। राजा अकेडमी ने पुलिस और सेंसर बोर्ड में शिकायत की है कि मूवी के एक गाने से मुस्लिमों की भावनाएं आहत हुई हैं।

प्रिया प्रकाश ने कही ये बात
प्रिया प्रकाश ने कहा, "स्कूल लाइफ को लेकर ये फिल्म बनी है। उस दौरान जो दोस्ती होती है, उसे फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में 5 कपल हैं और सभी का इक्वल इम्पॉर्टेंस है। सॉन्ग में डायरेक्टर ने कुछ क्यूट करने को कहा था, तो हमने कोशिश की।"












Click it and Unblock the Notifications