हाफिज सईद के खिलाफ बरेली से फतवा जारी, बताया गया 'इस्लाम विरोधी'
बरेली। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ बरेली में एक फतवा जारी करते हुए उसे इस्लाम विरोधी करार दिया गया है।

हाफिज सईद के खिलाफ फतवा
आतंकी संगठन 'जमात उद दावा' के मुखिया हाफिज सईद के खिलाफ ये फतवा उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक दरगाह से जुड़ी संस्था ने जारी किया है।
बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़ी संस्था मंजर-ए-इस्लाम सौदागरान के मुफ्ती मोहम्मद सलीम बरेलवी ने मुंबई हमलों के गुनहगार के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसका इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है। ऐसे में उसकी बातें सुनना और उसे मुसलमान मानना गलत है।
मुफ्ती मोहम्मद सलीम बरेलवी ने ये फतवा जयपुर के मोहम्मद मोइनुद्दीन नाम के शख्स द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में जारी किया।
जयपुर के शख्स ने पूछा था सवाल
मोहम्मद मोइनुद्दीन ने पूछा था कि क्या आतंकी हाफिज सईद का इस्लाम से कोई ताल्लुक है।
जिसके जवाब में मुफ्ती मोहम्मद सलीम बरेलवी ने कहा कि हाफिज सईद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है और ये फतवा जारी किया गया।
मुफ्ती सलीम ने कहा कि अल्लाह और पैगंबर की शान के खिलाफ काम करने वालों से किसी भी तरह का संबंध रखना नाजायज और हराम है। ऐसे लोगों की बात सुनना और मुसलमान मानना भी गलता है।












Click it and Unblock the Notifications