रमजान में नाश्‍ते की प्‍लेट के साथ फोटो शेयर करने पर हुईं ट्रोल, फातिमा सना शेख ने दिया जवाब तो हुई बोलती बंद

मुंबई। फिल्‍म दंगल से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्‍ट्रेस फातिमा सना शेख को हाल ही में ट्रोल्स ने अपने निशाने पर लिया, लेकिन ऐक्ट्रेस भी इस पर चुप नहीं बैठी और ऐसा जवाब दे डाला की ट्रोल की बोलती भी बंद हो गई। दरअसल, रविवार को फातिमा ने इंस्टाग्राम एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे किसी गार्डन के लॉन में बैठी नजर आ रही हैं। एक कॉफी मग उनके हाथ में हैं और दूसरा नीचे रखा हुआ है। साथ ही सामने नाश्ते की प्लेट भी दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "पिकनिक, यह मेरा खाना नहीं है।" फातिमा की फोटो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने आपत्ति जताई। लिखा, "तो रमजान में ऐसी पोस्ट मत रखो, बाकी मुस्लिम भी हैं। रोजे का एहतराम करो।" जानिए फिर क्‍या जवाब दिया फातिमा ने

दिक्‍कत है तो ऑनलाइन न आओ

दिक्‍कत है तो ऑनलाइन न आओ

फातिमा ने जब यह कॉमेंट पढ़ा तो उन्होंने भी यूजर को बिल्कुल धाकड़ स्टाइल में जवाब दिया। उन्होंने ट्रोल को पहले तो अपने कॉमेंट में टैग किया और फिर उसे सुझाव दिया कि वह ऑनलाइन न आए, यानी अगर उसे फोटो से इतनी ही दिक्कत है तो वह ऑनलाइन आना ही बंद कर दे। कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सवाल उठाए हैं और फातिमा से पूछा है कि क्या वे रोजा नहीं रखतीं। हालांकि, इस पर उनका कोई भी रिप्लाई नहीं आया है।

बतौर चाइल्‍ड एक्‍टर काम कर चुकी हैं फातिमा

बतौर चाइल्‍ड एक्‍टर काम कर चुकी हैं फातिमा

27 साल की फातिमा सना शेख को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 20 से ज्यादा साल हो गए हैं। 1997 में आई कॉमेडी फिल्म 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट्स कमल हासन की बेटी के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया था। इसके बाद वे बिट्टू बॉस' और 'आकाश वाणी' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उन्हें पहचान 2016 में आई फिल्म 'दंगल' से मिली। इसमें उन्होंने महावीर फोगाट (आमिर खान) की बेटी गीता फोगाट का रोल किया था।

वर्क फ्रंट पर फातिमा सना शेख, ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान में दिखी थीं

वर्क फ्रंट पर फातिमा सना शेख, ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान में दिखी थीं

आखिरी बार फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदुस्‍तान' (2018) में दिखाई दी थीं। आगे उन्हें सैफ अली खान स्टारर 'भूत पुलिस' में देखा जाएगा। इसके अलावा अनुराग कश्यप की अनाम फिल्म में वे राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+