यूपी में बाप और दो जवान बेटों की गोली मारकर हत्या

मंसूरपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हत्या का आरोप लाल सिंह के छोटे भाई प्रमोद और उसके दो बेटों पर है। फिलहाल तीनों फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लाल सिंह और प्रमोद के बीच खेतों में पेड़ लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया था। हत्यारोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications