Father's Day: रिद्धिमा ने पापा ऋषि के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा-मैं आपको हमेशा...

मुंबई। आज 'फादर्स डे' के दिन बच्चे अपनी-अपनी तरह से अपने पिता को याद कर रहे हैं और उन्हें 'पितृ दिवस' की बधाई दे रहे हैं, इस खास मौके बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता को याद किया, साथ ही उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है और इमोशनल सा मैसेज लिखा है। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पिता ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं हमेशा आपको याद करूंगी।

Father's Day पर भावुक हुई रिद्धिमा कपूर

Father's Day पर भावुक हुई रिद्धिमा कपूर

रिद्धिमा कपूर ने 'फादर्स डे' पर ऋषि कपूर की फोटो साझा करते हुए लिखा कि हैप्पी फादर्स डे पापा, मैं हमेशा आपको याद करूंगी और हमेशा प्यार करूंगी। गौरतलब है कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था, ऐसे में यह पहला 'फादर्स डे' है जब ऋषि कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ नहीं हैं।

अपने पिता के बहुत क्लोज रहीं हैं रिद्धिमा कपूर

अपने पिता के बहुत क्लोज रहीं रिद्धिमा लॉकडाउन की वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं थीं, लेकिन वो मन से अपने पिता को मिस कर रही थीं, उन्होंने 30 अप्रैल को भी अपने पापा को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी थी और इसके दो दिन बाद सोशल मीडिया पर अपने पिता की पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पापा मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं वापस आ जाओ ना।

रिद्दिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है...

रिद्दिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है...

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी, दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था, इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे, ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिद्दिमा कपूर, रिद्दिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।

रिद्धिमा अपने भाई रणबीर कपूर से बड़ी हैं...

रिद्धिमा अपने भाई रणबीर कपूर से बड़ी हैं...

रिद्धिमा अपने भाई रणबीर कपूर से बड़ी हैं लेकिन चचेरी बहन करीना और उनकी उम्र समान है, दोनों के बीच सिर्फ छह महीने का अंतर है। करीना और रिद्धिमा के जन्म के समय दिग्गज एक्टर राज कपूर ने कहा था कि मेरे घर रिद्धि-सिद्धि आई हैं। जिस समय करीना बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही थीं उस समय रिद्धिमा फिल्मी चकाचौंध से दूर लंदन में पढ़ाई कर रहीं थीं। शुरू से ही रिद्धिमा को एक्टिंग को कोई खास लगाव नहीं था।

फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है रिद्धिमा

फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है रिद्धिमा

आज के दौर में रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है, वह फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं, रिद्धिमा को सिंगिग का भी शौक है। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, अक्सर वह इंस्टाग्राम पर ज्वैलरी डिजाइन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, खुद रिद्धिमा के पास करोड़ों की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+