रमजान में अल्लाह को खुश करने के लिए पिता ने बेटी की दी कुर्बानी, गला रेतकर हत्या

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में रमजान के महीने में अपनी ही बेटी को कुर्बानी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के पिपरसिटी में पिता ने अल्लाह को खुश करने के लिए अपनी ही बेटी को रमजान के पाक महीने में कुर्बान कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता नवाब अली ने अपनी बड़ी बेटी रिजावाना की हत्या कर दी है। उसने शुक्रवार की सुबह अपने घर पर बेटी का गला रेतकर हत्या कर दी।

murder

पिता ने स्वीकार किया

सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस राजन दुष्यंत ने बताया कि पिता ने रमजान के पाक महीने में अपनी बेटी की कुर्बानी करने के नाम पर हत्या कर दी है। मामले की जांच के लिए एक टीम को डॉक स्क्वॉड के साथ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नवाब अली पर उस वक्त शक हुआ जब उसने अपने घर को अंदर से बंद कर लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने रमजान के महीने में अल्लाह को खुश करने के लिए अपनी बेटी की हत्या की है।

परिवार को समझाने की कोशिश की

जिस वक्त अली ने इस घटना को अंजाम दिया, उस रात अली की पत्नी और दो लड़कियां घर की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान रिजवाना सुबहर लापता हो गई और परिवार ने उसकी तलाश करना शुरू कर दी, जिसके बाद उसका शव घर की निचली मंजिल में पाया गया। पुलिस ने बताया कि रिजवाना की हत्या के बाद अली ने परिवार को यह समझाने की काफी कोशिश की कि रिजवाना को बिल्ली ने काट लिया है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या से पहले बाजार ले गया, कुरान की आयतें पढ़ाई

पुलिस के अनुसार अली रिजवाना को गुरुवार को बाजार लेकर गया था, जहां उसने उसे मिठाई दिलाई और उसे यह दिखाने की कोशिश की कि वह उससे बहुत प्यार करता है। लेकिन गुरुवार रात वह रिजवाना को छत से नीचे लेकर आया और उसे कुरान की आयतें पढ़ने के लिए कहकी, जिसके बाद उसके गला धारदार हथियार से रेत दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह वापस छत पर गया और परिवार के साथ सो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+