लड़के से मिलने की वजह से 13 साल की मासूम बेटी की पिता ने चाकू से गोदकर की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के करवाल नगर में 13 साल की अपनी ही मासूम बेटी का अपहरण कर पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल आरोपी पिता सुदेश कुमार को इस बात की जानकारी मिली थी कि उसकी बेटी का किसी लड़के साथ प्रेम संबंध है, जिसके बाद उसने अपनी बेटी को किडनैप किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

murder

मोमो खरीदने गई थी

डीसीपी एके सिंगला ने बताया कि सुदेश कुमार हमारे पास बुधवार को आया था और उसने बताया कि उसकी बेटी लापता है। सुदेश कुमार ने बताया कि वह शाम को 5.30 बजे मोमोज खरीदने के लिए बाजार गई थी। बच्ची की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि लड़की के घर के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमे वह घर से बाहर अकेले जाते नजर आई थी।

रिश्तेदारों को मिला शव

शुक्रवार को सुदेश कुमार और उनके रिश्तेदार सोनू, मोनू, कुलदीप और नरेश बच्ची की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हे बच्ची का शव ट्रोनिका सिटी गायिजाबाद के पास मिला। बच्ची का शव मंडोला में सड़क से कुछ दूर मिला था। जिसके बाद इन लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची का शव गायिजाबाद मॉर्चरी में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बच्ची की मौत की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की।

सीसीटीवी से खुला राज

करवाल नगर से मंडोला के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि इस दौरान हमने देखा कि बच्ची एक मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रही है। इस सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल और हेलमेट बच्ची के पिता से बहुत ही मिलता जुलता था। जिसके बाद पुलिस ने सुदेश से पूछताछ करने के लिए उसे हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल किया कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने बच्ची का अंतिम संस्कार करने के कुछ ही देर बाद सुदेश को हिरासत में ले लिया था।

अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीसीपी सिंगला ने बताया कि सुदेश ने हमे बताया कि उसने अपनी बेटी को एक लड़के के साथ कई बार देखा था, उसने मंगलवार को भी लड़की को लड़के साथ देखा। वह उससे इस बात को लेकर नाराज था कि वह बार-बार लड़के से मिलती है। बुधवार को जब लड़की ने पिता को बताया कि वह मोमोज खरीदने जा रही है तो सुदेश ने उसका पीछा किया तो उसने देखा कि वह फिर से उसी लड़के के साथ गई है। इस बात से नाराज सुदेश अपनी बेटी को लोनी लेकर गया और चाकू से उसकी हत्या कर दी। हथियार, गाड़ी और हेलमेट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+