महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के ससुर का निधन, लंबे समय से थे बीमार
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ससुर माधव पाटणकर का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 76 साल के थे। शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने भी इस खबर की पुष्टि की है कि पाटणकर का 76 साल की उम्र में लंबी बीमारी से निधन हो गया है। शिवसेना के नेता ने बताया कि पाटणकर को स्वास्थ्य संबंधित कई बीमारियां थीं। उन्हें किडनी संबंधित बीमारी भी थी। जिसके चलते वह अंधेरी के क्रीटिकेयर अस्पताल में भर्ती थे।

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा, 'रश्मि उद्धव ठाकरे के पिता माधव पाटणकर के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। पाटणकर और ठाकरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।' बता दें माधव पाटणकर की बेटी रश्मि ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी हैं। वह शिवेसना के मुखपत्र सामना की संपादक भी हैं।
VIDEO: बारिश के चलते इमरजेंसी वार्ड बना तालाब, 8 मरीज किए गए रेस्क्यू












Click it and Unblock the Notifications