VIDEO: बारिश के चलते इमरजेंसी वार्ड बना तालाब, 8 मरीज किए गए रेस्क्यू

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जलगांव स्थित डॉक्टर उलहास पाटिल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बारिश का पानी भर गया। स्थिति बिगड़ने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को सुरक्षित जगह पहुंचाना पड़ा। इस घटना का एक वी़डियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। कोरोना महामारी के चलते पहले ही अस्पतालों की हालात बदतर हो रखी है। ऐसे में ये घटना सरकार की तैयारियों की पोल खोल रही है।

Recommended Video

    Maharashtra में मॉनसून की दस्तक,Jalgaon में कोरोना हॉस्पिटल में घुसा पानी | वनइंडिया हिंदी
    Rainwater entered emergency ward of Dr Ulhas Patil Medical Hospital in Jalgaon Maharashtra

    जलगांव के डॉ. उल्हास पाटिल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रजिस्ट्रार डॉ. प्रमोद भिरुड ने बताया कि, ग्राउंड फ्लोर पर ही एमरजेंसी वार्ड बनाया गया था, 7-8 मरीजों इमरजेंसी वार्ड में भर्ती थे,देर रात हुई बारिश के कारण वार्ड में पानी भर गया और देखते ही देखते पानी घुटने तक भर गया। जिन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। महाराष्ट्र में मानसून के आने के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।

    उन्होंने कहा कि, घटना के वक्त अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर्स और स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद मरीजों को ऊपरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया। वहीं कुछ मशीनरी उपकरण नीचे ही छोड़ने पड़े। महाराष्ट्र जब कोरोना माहमारी से बुरी तरह से त्रस्त है और अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं, वहां जलगांव के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बारिश का पानी भर जाना लापरवाही की निशानी है।

    बता दें कि, मॉनसून ने रविवार को महाराष्ट्र में दस्तक दी। जलगांव में भी रविवार को भारी बारिश देखने को मिली। तटीय महाराष्ट्र से टकराने के चार दिनों बाद दक्षिण पश्चिम मानसून ने लगातार प्रगति की है और अब यह पूरे राज्य में पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि अभी तक मानसून की प्रगति सामान्य और उम्मीदों के मुताबिक रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+