बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री पर हमला, जख्मी
पटना (मुकुंद सिहं)। सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नौशाद आलम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया। जिससे नौशाद आलम के दाये पैर में गंभीर चोट आई गई है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री देर रात पौआखली थानाक्षेत्र के एक गांव में भ्रमण कर लौट रहे थे।
तभी रास्ते में उनकी काफिला को जेएमएम प्रत्याशी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया ने रोकते हुए गाली-गलौज करने लगा जिससे बात बढ़ गई। अहमद हुसैन के समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच नौशाद आलाम ने बीच बचाव का प्यास किया तो उन पर हमला कर दिया गया।
सूंत्रों कि माने तो यह भी बताया जा रहा है कि लल्लू मुखिया के समर्थकों ने मंत्री पर चोर का अफवाह फैला कर उनपर हमला कर दिया। वही मंत्री पर हमले की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। हालांकि अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है क्योंकि पीड़ित पक्ष से कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications