भारत में सभी टोल प्लाजा पर आज से FASTag हुआ अनिवार्य, जानें आवश्यक बातें
देशभर में सभी टोल प्लाजा पर 15 फरवरी की रात से ऑटोमेटिक पेमेंट सिस्टम फास्टैग (FASTag) अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है।
नई दिल्ली। देशभर में सभी टोल प्लाजा पर 15 फरवरी की रात से ऑटोमेटिक पेमेंट सिस्टम फास्टैग (FASTag) अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। यानी आज से टोल प्लाजा पर नगदी का भुगतान पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे साथ-साथ सभी वाहन चालकों के लिए वाहन पर फास्टैग लगवाना अब अनिवार्य हो गया है।

Recommended Video
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने पहले 1 जनवरी 2021 से 15 फरवरी, 2021 तक भारत में वाहनों के लिए FASTag की समय सीमा को बढ़ा दिया था। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नवंबर 2020 में एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें 1 जनवरी, 2021 से सभी वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य कर दिया था।
यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल सरकार ने दी नई आबकारी नीति को मंजूरी, कोरोना टैक्स की जगह शराब पर लगेगा अब शिक्षा टैक्स
भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना
आज से जिन गाड़ियों पर फास्टैग नहीं होगा या जिन गाड़ियों पर लगे फास्टैक खराब होंगे उन्हें भारी जुर्माना अदा करना होगा। जुर्माने के रूप में वाहन चालकों को वाहन की कैटेगरी के हिसाब से लगने वाले टोल की दोगुनी रकम चुकानी पड़ सकती है।
आपको बता दें कि नए चार पहिया वाहनों के पंजीकरण के लिए भी फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा फास्टैग की आपूर्ति वाहन निर्माता और डीलरशिप द्वारा भी की जा रही है। वहीं, 1 अप्रैल, 2021 से नया थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्राप्त करने के लिए भी वैध फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। आपको बता दें कि टोल प्लाजा पर ट्रैफिक को कम करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
फास्टैग के लिए कितनी फीस देगी होगी
फास्टैग के लिए आपको केवल एक बार 200 रुपए अदा करने होंगे। लेकिन दोबारा जारी करने की स्थिति में आपको 200 रुपए की रिफंडेबल राशि के साथ 100 रुपए अदा करने होंगे। (रिफंडेबल राशि आपके वाहन के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है।)। वहीं, पेटीएम से फास्टैग खरीदने के लिए आपको सभी करों के साथ 500 रुपए अदा करने होंगे।
फास्टैग लेने के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
फास्टैग के लिए आपको वाहन के रजिस्ट्रेशन की ऑरिजनल कॉपी दिखानी होगी। जारी होने के 24-48 घंटे के अंदर फास्टैग उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा। फास्टैग से पेमैंट करने के लिए आपको अपने पेटीएम अकाउंट/वॉलेट को टोल पर पहुंचने से 30 मिनट पहले रिचार्ज करना होगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications