श्रद्धा कपूर पर हुआ धोखाधड़ी का केस, मुश्किल में 'Haseena Parkar'

Recommended Video

    Shraddha Kapoor in TROUBLE, Criminal Case REGISTERED; Know Here | FilmiBeat

    मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रद्दा कपूर और उनकी आने वाली फिल्म 'Haseena Parkar' के निर्माताओं के लिए एक बड़ी मुसीबत हो गई है। उनके ऊपर कपड़ा उत्पादक की एक फर्म ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, जिसके चलते उन दोनों को अब कोर्ट को जवाब देना होगा।

    आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है जिसमें कहा गया है कि फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने फैशन लेबल एजीटीएम (AJTM) का कथित तौर पर प्रचार नहीं किया जो समझौते का उल्लंघन है।

    सुनवाई 26 अक्टूबर को

    सुनवाई 26 अक्टूबर को

    इस मामले पर सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी। यह कंपनी अपने ब्रैंड लेबल एजीटीएम- एजे मिस्त्री ऐंड थिया मिनहास के तले डिजाइनर परिधानों की बिक्री, मार्केटिंग और उत्पादन करती है।

    'हसीना द क्वीन ऑफ मुंबई'

    'हसीना द क्वीन ऑफ मुंबई'

    मालूम हो कि 'हसीना द क्वीन ऑफ मुंबई' फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में लीड रोल श्रद्धा कपूर प्ले कर रही हैं। ये फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर आधारित है। लेकिन अब केस दर्ज होने के बाद फिल्म की रिलीज में दिक्कत हो सकती है।

    कौन थी हसीना पारकर?

    कौन थी हसीना पारकर?

    • हसीना पारकर दाऊद की बड़ी बहन थीं, जिनका जुलाई 2014 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
    • लेखक हुसैन जैदी ने अपनी किताब 'माफिया क्वीन' में हसीना के बारे में कई खुलासे किए हैं।
    • हसीना का दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में अच्छा खासा दबदबा था, लोग उन्हें हसीना आपा और अंडरवर्ल्ड क्वीन कहते थे।
    • कैसे बनी अंडरवर्ल्ड क्वीन?

      कैसे बनी अंडरवर्ल्ड क्वीन?

      • कहते हैं कि हसीना के पति इब्राहिम पारकर की हत्या 1992 में मुंबई के गैंगस्टर अरुण गवली के शूटरों ने कर दी थी।
      • जिसके बाद हसीना और दाऊद ने गवली से बदला लेने की सोची थी।
      • इसलिए ही दाऊद ने गवली के गिरोह पर हमला किया था।
      • हसीना के दो बेटे और एक बेटी

        हसीना के दो बेटे और एक बेटी

        • ऐसा कहा जाता है कि हसीना काफी आक्रामक थीं।
        • पति की मौत के बाद हसीना ही अपने भाई दाऊद की बेनामी संपत्तियों की देखभाल करती थी।
        • हसीना के दो बेटे और एक बेटी है, उसके एक बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+