फेमस फैशन डिजाइनर वेन्डेल रोड्रिक्स का गोवा में निधन
नई दिल्ली। फेमस फैशन डिजायनर वेन्डेल रोड्रिक्स का गोवा में निधन हो गया हैं। वह 59 साल के थे। वेंडेल का मृत शरीर उनके गोवा के घर में ही मिला है। वे एक फैशन डिजाइनर के साथ ही साथ लेखक, पर्यावरण एक्टिविस्ट और गे राइट्स पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते थे। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी पहचान ऐसे डिजाइनर के तौर पर थी, जिसने गोवा के पारंपरिक परिधान को अपने डिजाइन के जरिए अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

वेन्डेल रोड्रिक्स फैशन जगत का जाना माना नाम हैं। मुंबई में जन्मे वेंडेल ने 1986 से 1988 तक अमेरिका और फ्रांस में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। उन्हें भारत में 'रिसॉर्ट वियर' को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी जाता है। वेन्डेल रोड्रिक्स के निधन से फैशन इंडस्ट्री भी सदमे में हैं। उन्होंने अपने शो के माध्यम से कई मॉडल्स को चांस दिया था और उनका करियर बनाने में मदद की थीं।
रॉडरिक्स के निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने ट्वीट किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने वेन्डेल रोड्रिक्स के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 'वेन्डेल रोड्रिक्स के निधन से में सदमे में हूं। वह एक लोकप्रिय फैशन डिजायनर थे। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार वालों के साथ हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।












Click it and Unblock the Notifications