फैशन डिजाइनर Rohit Bal ने शराब के नशे में पड़ोसी से की मारपीट, मामूली बात को लेकर बढ़ा विवाद

नई दिल्ली। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल को पड़ोसी से मारपीट के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। रोहित के साथ तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रोहित पर आरोप लगे थे कि उन्होंने नशे की हालत में अपने पड़ोसी को धमकाया और उनसे मारपीट की। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को जमानत दे दी।

Rohit Bal

रोहित बल का दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में घर है। शुक्रवार की रात रोहित नशे की हालत में अपने पड़ोसी इकबाल सिंह के घर पहुंचे और उनके गार्ड से बदतमीजी करने लगे। वो जबरदस्ती उनके घर घुसने लगे और अपने साथियों को भी बुला लिया। रोहित ने इकबाल सिंह का कॉलर पकड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इकबाल सिंह के साथ मारपीट भी की। कहा जा रहा है कि ये पूरा विवाद पार्किंग स्पेस को लेकर हुआ है।

शुक्रवार देर रात जब पुलिस को इस मामले में सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर बल को गिरफ्तार किया गया। रोहित के अलावा उनके दोस्त, कुक और ड्राइवर भी अरेस्ट किए गए। पुलिस ने मेडिकल में पाया कि रोहित शराब के नशे में थे।

ये भी पढ़ें: भारत की महिला साइंटिस्ट Asima Chatterjee को गूगल ने दिया सम्मान, 100वें जन्मदिन पर बनाया डूडल

इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर रोहित की माफी का भी एक वीडियो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में रोहित अपने पड़ोसी से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। रोहित ने कहा, 'मैं तड़प रहा हूं। इतना बुरा इंसान नहीं हूं मैं। मैंने माफी मांग ली सर, कितनी माफी मांगूंगा। वो मुझे अंदर डाल देंगे, आप एक बार तो उन्हें बोल दो। एक गलती हो गई तो जिदंगी भर उसके लिए तड़पूंगा। मैं भीख मांग रहा हूं आपसे।' रोहित की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+