Google Doodle: भारत की महिला साइंटिस्ट असीमा चटर्जी को किया सम्मानित
नई दिल्ली। गूगल ने भारतीय केमिस्ट और साइंटिस्ट असीमा चटर्जी के 100वें जन्मदिन पर Google Doodle बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। असीमा चटर्जी ऑर्गेनिक केमेस्ट्री और फीटोमेडिसिन के क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं। उनके काम को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान मिला है।

असीमा चटर्जी का जन्म बंगाल में 23 सितंबर, 1917 को हुआ था। उस दौरान जब लड़कियों का घर से बाहर निकलकर पढ़ना भी बड़ी बात माना जाता था, तब असीमा चटर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से केमेस्ट्री ऑनर्स किया। साल 1944 में चटर्जी साइंस में डॉक्टरेट की डिग्री पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने अपने करियर में भारतीय पौधों पर काफी रिसर्च की और मिर्गी और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करने वाली दवाओं के विकास में योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: भारत का इकलौता मंदिर जहां होती है मुस्लिम महिला की पूजा

उन्होंने Vinca Alkaloids के क्षेत्र में काफी काम किया और उनके योगदान की दुनिया आज भी सराहना करती है। Vinca Alkaloids आज कीमोथेरेपी में उपयोग किया जाता है। ये कैंसर की कोशिकाओं को जल्दी बढ़ने नहीं देता। भारत सरकार ने मेडिकल के क्षेत्र में उनके काम का सम्मान करते हुए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया। साल 1975 में वो इंडियन साइंस कांग्रेस की जनरल अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला भी बनीं।












Click it and Unblock the Notifications