"अगर वे मारे गए हैं तो", पहलगाम हमले के तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद फारूख अब्दुल्ला का आया पहला रिएक्शन
Farooq Abdullah on Pahalgam terrorist killed: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही बहस के दौरान बताया कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
अमित शाह ने बताया 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को श्रीनगर के पास दाचीगाम में दो महीने तक चले खुफिया और सुरक्षा अभियान 'महादेव' के बाद मार गिराया गया। आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के मारे जाने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों के मारे जाने पर पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर वे मारे गए हैं तो यह अच्छी बात है, और यह आतंकवादियों के लिए एक सबक है कि आतंकवाद कभी सफल नहीं हो सकता।
वही उनकी पहचान कर सकते हैं
अब्दुल्ला ने कहा, "मैंने उन्हें नहीं देखा है और मैं नहीं जानता कि वे कौन हैं? जिन्होंने उन आतंकवादियों को देखा होगा, वही उनकी पहचान कर सकते हैं।
ऑपरेशन महादेव के तहत भारत ने मार गिराए तीन आतंकी
गौरतलब है कि अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि शाह ने बताया कि भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद चार दिनों दोनों देशों के बीच संघर्ष हुआ। ऑपरेशन महादेव 22 मई को शुरू हुआ, जब इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को दाचीगाम इलाके में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली।
गृह मंत्री के अनुसार, IB और सेना के जवानों ने लगातार अल्ट्रा सिस्टम (एक चीनी एन्क्रिप्टेड संचार प्रणाली) के संकेतों को पकड़ने पर काम किया। आखिरकार, 22 जुलाई को सेंसर ने उनकी सटीक स्थिति का पता लगा लिया, और फिर सेना की 4 पैरा, J&K पुलिस और CRPF एक साथ आए। उन्हें अंततः सोमवार को मार गिराया गया। उन्होंने कहा, "हमने उन ह्यूमन एसेट्स को भेजा जिन्होंने उनके चेहरे देखे थे, जिन्होंने उनके शवों की पहचान की और पुष्टि की कि वे वही थे जिन्होंने 22 अप्रैल को बैसारन घाटी में निर्दोष पर्यटकों को गोली मारी थी।"
कौन हैं ये तीन आतंकी?
शाह ने कहा, "सुरक्षा बलों, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जम्मू और कश्मीर पुलिस (J&K) ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों सुलेमान, अफगान और जिब्रान को मार गिराया। उनके आकाओं को पहले ऑपरेशन सिंदूर में मार दिया गया था। सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का ए-कैटेगरी का कमांडर था, जबकि अफगानी और जिब्रान भी कुख्यात आतंकी थे।
पललगाम हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की थी निर्मम हत्या
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम के बेसरन घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इसके बाद भारत ने 7 मई को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था, जिस पर संसद में चर्चा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications