जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, लगाया गंभीर आरोप
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब जम्मू कश्मीर में सियासी रंग दिखने लगा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नई दिल्ली। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब जम्मू कश्मीर में सियासी रंग दिखने लगा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुंछ में फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए फौजियों तक का खून बेचना चाहते हैं। उन्हाेंने कहा कि फौजी किसी हुकूमत का नहीं, वह हिंदुस्तान का है।
इससे पहले राहुल गांंधी ने भी मोदी पर जवानों के खून की दलाली करने का आरोप लगाया था। यह बयान काफी विवादित भी रहा।
फारूक अब्ुल्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए कहा कि दोस्त बदले जा सकते हैं लेकिन पड़ोसी बदले नहीं जा सकते। फारूक ने कहा कि अगर मोदी वाजपेयी को नेता मानते हैं तो उनकी नीतियों पर क्यों नहीं चलते?
फारूक इससे पहले भी कश्मीर समस्या के समाधान के लिए पिछले दिनों सभी पक्षकारों को बुलाने की बात कह चुके हैंं। उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों के सामने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। हालांकि, पिछले दिनो सर्जिकल स्ट्राइक के विषय पर सवाल पर यही फारूख अब्दुल्ला भड़़क उठे थे।












Click it and Unblock the Notifications