Farooq Abdullah: मुस्लिम बॉयकाट पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा-'मैं भारतीय मुसलमान हूं, चीनी नहीं
Farooq Abdullah जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने देश में मुसलमानों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ,
Farooq Abdullah जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारूक अब्दुल्ला ने देश में मुसलमानों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। फारूख अब्दुल्ला ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हिन्दुस्तान सभी का है और मैं एक भारतीय मुसलमान हूं ना कि चीनी मुस्लिम। उनका ये बयान हाल ही में दिल्ली में बीजेपी सांसद द्वारा मुस्लमानों का बहिष्कार करने के संदर्भ में आया है।

एनसीपी ने वरिष्ठ नेता छगन भुजबल का 75वां जन्मदिन मनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं में शिवसेना के उद्धव ठाकरे,फारूख अब्दुल्ला, गीतकार जावेद अख्तर और एनसीपी नेता अजीत पवार शामिल थे। इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि, हम लोग आपके साथ हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमें देश को एक रखना है... मैं मुसलमान हूं, लेकिन भारतीय मुसलमान हूं। मैं चीनी मुसलमान नहीं हूं।
फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, हर कोई अलग हो सकता है, लेकिन हम एक साथ इस देश का निर्माण कर सकते हैं। इसे दोस्ती कहा जाता है। धर्म लोगों को एक-दूसरे से नफरत करना नहीं सिखाता। ये हिंदुस्तान है, ये सभी का है। फारूक अब्दुल्ला का ये बयान बीजेपी के एक सांसद और एक विधायक के द्वारा दिए गए बयानों के बाद आया है।
दिल्ली में 9 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कथित तौर पर एक मुस्लिम समुदाय को टोटल बॉयकॉट करने का आह्वान किया था। विपक्षी पार्टियों ने इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की खूब आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications