घाटी में हो रही हत्याओं पर बोले फारूक अब्दुल्ला- ये बड़ी साजिश, इसमें किसी भी कश्मीरी का हाथ नहीं

श्रीनगर, 17 अक्टूबर: कश्मीर घाटी में सेना से मात खाने के बाद अब आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। साथ ही वो घाटी में गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे। शनिवार को यूपी-बिहार के दो लोगों को निशाना बनाया गया। अब इस मामले में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। अब्दुल्ला के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में हाल में हुई नागरिकों की हत्याओं में कश्मीरी शामिल नहीं हैं। इन घटनाओं को सिर्फ कश्मीरियों को बदनाम करने की साजिश के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने सरकार से उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Farooq Abdullah

मीडिया से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हाल ही में हुईं हत्याएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और एक साजिश के तहत की गईं। कश्मीरी इन हत्याओं में शामिल नहीं हैं। ये सब कश्मीरियों को बदनाम करने की कोशिश है। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता के बारे में पूछे जाने पर फारूक ने कहा कि दोस्ती की ओर ले जाने वाली कोई भी पहल स्वागत योग्य है। हमें प्रार्थना करनी चाहिए कि दोनों देशों के बीच दोस्ती हो और हम शांति से रह सकें।

आपको बता दें कि श्रीनगर और पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने दो गैर-मूल निवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच अल्पसंख्यक समुदाय के चार लोगों की हत्या की गई थी। इन घटनाओं का मकसद घाटी के लोगों में डर पैदा करना है। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि जल्द ही आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को भी बड़ी घटना
वहीं रविवार को भी आतंकियों ने घाटी में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जिसके तहत कुलगाम में दो मजदूरों की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने मजदूरों को घर में घुसकर गोली मारी है। मृतकों की पहचान बिहार के निवासी राजा और जोगिंदर के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+