फारूख अब्दुल्ला: POK पाकिस्तान का ही रहेगा, जम्मू कश्मीर में सिर्फ बातचीत ही समस्या का समाधान नहीं

जम्मू कश्मीर। नेशनल कांफ्रेंस के चीफ और जम्मू कश्मीर के पर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। अब्दुल्ला ने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का ही है और वो क्षेत्र उनका ही रहेगा। जम्मू कश्मीर बातचीत के लिए सरकार के प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा से मिलने के बाद मीडिया में यह बात कही।

'POK पाकिस्तान का ही रहेगा,कश्मीर में बातचीत ही समाधान नहीं'

दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने के बाद अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर समस्या को सुलझाने के लिए पाकिस्तान को भी साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिए सिर्फ बातचीत ही एक मात्र समाधान नहीं है। फारूख अब्दुल्ला के अनुसार, कश्मीर समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होनी जरूरी है।

अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'यह मसला (जम्मू-कश्मीर) भारत और पाकिस्तान के दरमियान है। इसको लेकर ना सिर्फ जम्मू कश्मीर की आवाम से बातचीत हो बल्कि हिंदुस्तान की हुकुमत को पाकिस्तान की हुकुमत से भी करनी पड़ेगी क्योंकि एक हिस्सा उनके पास भी है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं ना सिर्फ हिंदुस्तान से बल्कि पूरी दुनिया से कहना चाहता हूं कि जो हिस्सा पाकिस्तान का है वो पाकिस्तान का ही रहेगा और यह हिस्सा हिंदुस्तान का है, जो कभी नहीं बदलेगा। जो चाहे जंगे कर ले ये नहीं बदलने वाला।'

कश्मीर में आजादी को लेकर फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि यहां ऐसा कोई मसला नहीं है, जो लोग आजादी की बात करते हैं वो गलत है। उन्होंने कहा, 'हम (जम्मू-कश्मीर) पाकिस्तान, चीन और भारत से घिरे हुए हैं, जो सभी परमाणु संपन्न मुल्क है। हमारे पास अल्लाह के सिवा कुछ भी नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अब्दुल्ला ने हुर्रियत पर बयान से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+