दिल्ली में हुकूमत करने वाले महात्मा गांधी के कातिल हैं- फारूक अब्दुल्ला
नई दिल्ली- नेशनल कांफ्रेंस के के नेता फारूक अब्दुल्ला ने महात्मा गांधी की हत्या को लेकर बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ तीखा हमला बोला है। श्रीनगर में उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज वही लोग सरकार चला रहे हैं, जो गांधी जी के कातिल हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने इसबार मोदी सरकार के खिलाफ बेहद विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने श्रीनगर में रविवार को महात्मा गांधी की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, "मारने वाले कौन थे उसको (महात्मा गांधी)? मारने वाले यही आरएसएस वाले जो आज दनदना रहे हैं सारे वतन में.......आज दिल्ली में हुकूमत जो कर रहे हैं वो वही हैं जो महात्मा गांधी के कातिल हैं।"
गौरतलब है कि खुद फारूक अब्दुल्ला अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और कई वर्षों तक एनडीए के हिस्सा रहे हैं। ऐसे में चुनाव के समय उनके इस विवादित बयान पर सियासी घमासान मचने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications