पाकिस्तान से बात करने के अलावा कोई विकल्प नहीं: फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर सभी पार्टियों के सदस्यों की बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम शांति व्यवस्था में विश्वास रखते हैं।

भारत और पाकिस्तान एक साथ बैठकर सारे मुद्दे सुलझाने चाहिए। उन्होंने उरी आतंकी हमले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उरी हमले पर मुझे कुछ नहीं कहना है, मुझे सिर्फ इस रियासत को बचाना है। अमन और शांति चाहिए।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि हम अपने पड़ोसी को नहीं चुन सकते हैं। तो इसलिए हमें पाकिस्तान के साथ बात करनी चाहिए। इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यहां पर शांति हो, हम सर्जिकल स्ट्राइक की चिंता नहीं करते हैं। भारत-पाकिस्तान दोनों को एक जगह बैठ कर बात करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications