Farmers Protest: हाईवे पर कल ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन करेंगे किसान, SKM ने WTO क्विट डे मनाने का किया ऐलान
Farmers Protest: MSP समेत कई मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 26 फरवरी यानी सोमवार को WTO क्विट डे मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने खेती को WTO से बाहर रखने की अपील की।
साथ ही किसान संगठन ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसान 26 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवे पर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस दौरान यातायात प्रभावित नहीं होगा। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है।

'खेती को WTO से बाहर रखने के लिए विकसित देशों पर दबाव डालें'
किसान संगठन ने सरकार से कहा कि 26 से 29 फरवरी तक अबू धाबी में होने वाले विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में खेती को WTO से बाहर रखने के लिए विकसित देशों पर दबाव डालें। साथ ही उन्होंने 26 फरवरी को wto क्विट डे मनाने का फैसला किया है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे पर यातायात में बाधा डाले बिना ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन करेंगे।
Recommended Video
प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने दिल्ली चलो मार्च को 29 फरवरी तक स्थगित कर दिया है। सरकार से चौथे दौर की बातचीत विफल रही है। हालांकि सरकार ने पांचवें दौर की बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन किसान संगठनों ने सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
इस बीच एकसकेएम ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इन मुद्दों के स्थायी समाधान के लिए सामूहिक रूप से लड़ने के लिए कम विकसित देशों से समर्थन जुटाना चाहिए। एसकेएम ने कहा कि देशभर के किसान 26 फरवरी को 'डब्ल्यूटीओ क्विट डे' के रूप में मनाएंगे।
यह भी पढ़ें- 7 जिलों में इंटरनेट शुरू, सिंघु-टिकरी बॉर्डर खुले, जानिए किसान आंदोलन को लेकर कहां तक पहुंची बात?












Click it and Unblock the Notifications