संयुक्त किसान मोर्चा की सरकार से मांग, धरना स्थल पर ही किसानों को लगाई जाए वैक्सीन

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच चल रहा किसान आंदोलन सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। सरकार को ये डर है कि कोरोना की दूसरी लहर का असर किसानों के बीच ना देखने को मिले। वहीं दूसरी तरफ किसानों को भी लगातार ये डर सता रहा है कि सरकार कोरोना की आड़ में उनका आंदोलन खत्म कर सकती है। ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि सरकार धरना स्थलों पर ही टीकाकरण अभियान शुरू करे और सभी जरूरी सुविधाएं हमें यहीं मुहैया कराई जाएं।

Recommended Video

    Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा की सरकार से मांग, धरना स्थल पर लगे Vaccine | वनइंडिया हिंदी
    Farmers Protest

    पहले वैक्सीन लगवाने से मना कर रहे थे किसान

    आपको बता दें कि किसान यूनियनों की तरफ से इस तरह की मांग पहली बार की गई है। नहीं तो अभी तक किसानों की तरफ से लगातार यही कहा जा रहा था कि हम कोरोना से नहीं डरते हैं और ना ही वैक्सीन लगवाएंगे, लेकिन अब किसानों के बीच नजारा बदला हुआ है। सरकार ने भी किसानों से मास्क पहनने और सभी कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की थी। हालांकि किसानों का अब ये कहना है कि उन्होंने ये व्यक्तिगत विकल्प की बात कही थी कि अगर किसी को वैक्सीन लगवानी है तो वो लगवा सकते हैं।

    देश में पौने तीन लाख केस

    संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है, ''हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि धरना स्थलों पर किसानों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाए, साथ ही हमें सभी जरूरी सुविधाएं भी यहीं मुहैया कराई जाएं।" आपको बता दें कि किसानों की तरफ से ये मांग उस वक्त की गई है, जब देश में कोरोना के नए मामले पौने तीन लाख के करीब जा पहुंचे हैं। राजधानी दिल्ली में भी नए केस 25 हजार के करीब आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+