Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का ट्वीट- '6 जून को जाऊंगा मंदसौर'
नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार से 10 दिनों की हड़ताल की घोषणा कर दी है। किसानों ने दूध, सब्जियों और अनाज जैसे कृषि उत्पादों की आपूर्ति बंद करने का ऐलान किया था। देश के करीब 22 राज्यों के 130 संगठन इस बंद के समर्थन में उतरे हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के किसान संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। पहले दिन इस बंद का असर मध्यप्रदेश में ज्यादा देखा गया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने भारत बंद बुलाया था और कहा था कि वो पिछले सालों के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देंगे। किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए और उनका कर्ज को माफ हो। बंद के दौरान कई राज्यों में किसानों ने सड़कों पर दूध की नदियां बहा दी थी।

दूसरा दिन: किसान आंदोलन से जुड़े पल-पल अपडेट यहां पढ़ें
LIVE Feed
किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी का ट्वीट- हमारे देश में हर रोज़ 35 किसान आत्महत्या करते हैं। कृषि क्षेत्र पर छाए संकट की तरफ़ केंद्र सरकार का ध्यान ले जाने के लिए किसान भाई 10 दिनों का आंदोलन करने पर मजबूर,अन्नदाताओं की हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने के लिए 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications