Farmers Protest: कई राज्यों में सड़कों पर किसान, मध्य प्रदेश में आंदोलन का असर ज्यादा

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन ने 1 जून से 10 जून तक हड़ताल की घोषणा की है। किसानों ने दूध, सब्जियों और अनाज जैसे कृषि उत्पादों की आपूर्ति बंद करने का ऐलान किया है। पहले दिन कई राज्यों इसका असर देखा गया, खासतौर से मध्य प्रदेश में इसका काफी असर दिखा, प्रदेशभर में सब्जी मंडियां वीरान रहीं। देश के करीब 22 राज्यों के 130 संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के किसान संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है, जिसकी वजह से सब्जियों और दूध की किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

mandsaur farmers protests madhya pradesh farmers 10 days Kisan Avkash live updates.

इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि बंद के दौरान किसान दूध, सब्जी और चारा शहर में नहीं बेचेंगे और ना ही बाजार से खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से परेशान किसान लगातार खुदकुशी कर रहे हैं।

किसान आंदोलन से जुड़े पल-पल अपडेट यहां पढ़ें

LIVE Feed
Jun 01, 2018, 3:02 PM IST

भोपाल में कुछ किसानों ने कहा कि वो लोग हड़ताल का हिस्सा नहीं। हड़ताल के पीछे बताया राजनीतिक दल हैं। इसलिए बनाई है दूरी।
Jun 01, 2018, 2:54 PM IST

मध्य प्रदेश-मालवा निमाड़ क्षेत्र में किसान आंदोलन का प्रभाव बेअसर. दूध सप्लाई पर गांव बंद का मामूली असर देखा गया
Jun 01, 2018, 2:47 PM IST

पुणे के खेड़ शिवापुर टोल नाका इलाके में राष्ट्रीय किसान महासंघ के कार्यकर्ता और किसानों ने टैंकर का हजारों लीटर दूध सड़कों पर बहा दिया।
Jun 01, 2018, 1:07 PM IST

एमपी में भारी सुरक्षा के बीच शहरों में हो रही है दूध की सप्लाई
Jun 01, 2018, 1:05 PM IST

कर्ज माफी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत विफल होने से किसान काफी गुस्से में, ग्रामीण इलाकों के किसानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Jun 01, 2018, 1:04 PM IST

महाराष्ट्र के कई हिस्से में किसानों का विरोध-प्रदर्शन, सप्लाई के लिए जा रहे दूध के टैंकरों को रोककर हजारों लीटर दूध सड़कों पर बहाया
Jun 01, 2018, 12:34 PM IST

हड़ताल के दौरान पंजाब के लुधियाना में किसानों ने सड़क पर गिराया दूध
Jun 01, 2018, 11:50 AM IST

संभल में किसानों की मांग, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए, उनका कर्ज को माफ हो
Jun 01, 2018, 11:49 AM IST

पंजाब: फरीदकोट में किसानों ने अनाज फेंके और दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति रोकी।
Jun 01, 2018, 11:42 AM IST

10 जून तक रहेगा भारत बंद। सभी व्यापारियों से अपील, अपनी दुकानें 10 जून दोपहर 2 बजे तक रखें बंद और पिछले साल जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दें : शिवकुमार शर्मा
Jun 01, 2018, 11:29 AM IST

राष्ट्रीय किसान मजदुर महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा का बयान, 130 संगठन हमारे साथ, ये देशव्यापी आंदोलन है। इसका नाम 'गांव बंद' है। हम शहर में नहीं जायेंगे। हम लोगों की दिनचर्या को नहीं करना चाहते प्रभावित
Jun 01, 2018, 11:08 AM IST

मंदसौर के कलेक्टर का बयान, यहां स्थिति सामान्य, दूध और सब्जी की किल्लत नहीं। पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में मौजूद। किसी भी हालात से निपटने के लिए प्रशासन सक्षम।
Jun 01, 2018, 11:02 AM IST

मध्यप्रदेश: किसानों का दस दिनों की हड़ताल, नहीं करेंगे सब्जी, दूध और अनाज की आपूर्ति। मंदसौर में भारी सुरक्षा के इंतजाम
Jun 01, 2018, 11:01 AM IST

सब्जी किसानों ने हड़ताल में शामिल होने की बात कही, दूध किसान नहीं होंगे शामिल। दूध के किसानों ने सरकार से सुरक्षा की मांग की।
Jun 01, 2018, 11:01 AM IST

किसानों की मुख्य मांग,उनका कर्ज को माफ हो और उनको उनकी फसल की लागत के साथ 50 फीसदी मुनाफा मिले।
Jun 01, 2018, 11:01 AM IST

किसानों की मांग, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू किया जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिल सके और पेट्रोल और डीजल के दाम को कम किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+