farmers Protest: किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा, एक किसान की मौत, Video आया सामने
Farmers Protest Violence: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन निकाली गई किसानों की ट्रैक्टर रैली हिंसक हो गई है। प्रदर्शनकारी किसान बड़ी संख्या में लाल किले पर पहुंच गए हैं। वहीं हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक राजधानी के मिंटो रोड पर ये घटना हुई है।

Recommended Video
किसान का शव बरामद किया गया है। घटनास्थल से मिल रही सूचनाओं के मुताबिक शव ट्रैक्टर के नीचे कुचला मिला है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पुलिस की गोली चलने से ये मौत हुई है।
प्रदर्शनकारी किसान शव को तिरंगे में लपेटकर आईटीओ पर बैठ गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पुलिस की फायरिंग के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसके चलते प्रदर्शनकारी की मौत हुई।
इस दौरान घटना का एक सीसीटीवी से रिकॉर्ड हुआ वीडियो सामने आया है जो इसी घटना का बताया जा रहा है।
#WATCH | A protesting farmer died after a tractor rammed into barricades and overturned at ITO today: Delhi Police
— ANI (@ANI) January 26, 2021
CCTV Visuals: Delhi Police pic.twitter.com/nANX9USk8V
वहीं इस बीच सिंघु बॉर्डर पर भी एक किसान की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनीपत से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे किसान को प्रदर्शन स्थल पर हार्ट अटैक आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications