Farmers protest: शंभू बॉर्डर पर भगदड़ जैसे हालात, हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे

Farmers protest Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसानों ने अपनी कई मांगों के लिए 'दिल्ली चलो' अभियान के तहत दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। लगभग 200 किसान यूनियन के किसान 2500 ट्रैक्टर्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच हरियाणा-पंजाब के बीच शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है। शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।

Farmers protest Update

पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। जिसके बाद वहां भगदड़ के हालात बन गए हैं। पुलिस ने किसानों को 200 मीटर तक पीछे खदेड़ा है। सामने आए वीडियो और तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि कहीं वहां भगदड़ जैसे हालात ना हो जाए।

Farmers protest: किसान क्यों कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, क्या है इनकी मांग?

  • किसानों की मांग है कि सरकार एमएसपी खरीद की गारंटी दें और नोटिफिकेशन जारी करें।
  • किसानों की मांग है कि स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए।
  • किसानों की मांग है कि किसानों की लागत खर्चे पर 50 फीसदी मुनाफा दिया जाए।
  • किसानों की मांग है कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएं।
  • किसानों की मांग है कि किसान आंदोलन के दौरान जो केस दर्ज किए गए थे, वो सारे केस सरकार वापस ले ले।
  • किसानों की मांग है कि सरकार उन्हें मनरेगा में 200 दिन काम दे और दिहाड़ी 700 रुपये कर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+