Farmers Protest: स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल गांधी लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं

Farmers Protest: स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल गांधी लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश के लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं। भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कोई नेता हिंसा को बढ़ावा दे रहा है, उन्होंने तो देश के लोगों के खिलाफ ही युद्ध का ऐलान कर दिया है। ईरानी ने कहा कि ऐसे में देश के लोग उनके इरादों को नाकाम करते हुए देश को हिंसा की ओर ना जाने दें।

Recommended Video

    Kisan Andolan : Rahul Gandhi ने बताए Farm Laws के 3 बड़े नुकसान, PM Modi पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest Smriti Irani says Rahul Gandhi today declared war on the people of India

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा था कि किसान आंदोलन का हल बातचीत से ही निकलेगा। अगर सरकार ताकत के दम पर इसे दबाने की कोशिश करेगी तो ये और फैलेगा। ये आंदोलन गांवों से शहरों और किसानों से दूसरे पेशे के लोगों तक जाएगा। इसके जवाब में ईरानी ने कहा है कि राहुल हिंसा फैलाने की बात कर रहे हैं।

    स्मृति ईरानी ने राहुल की प्रेसवार्ता के जवाब में कहा, आज राहुल गांधी ने कहा है कि 26 जनवरी को जो दृश्य देश ने दिल्ली में देखा। वही हिंसा जल्द ही देश के हर शहर में जनता देख पाएगी। वो देश को हिंसा की तरफ ले जाना चाहते हैं। मैं राष्ट्र से अपील करती हूं राहुल गांधी के जितने भी मंसूबे हिंसा करने के हैं उन्हें हमें मिलकर नाकामयाब करना होगा।

    स्मृति ईरानी ने कहा कि आज राहुल गांधी के मुंह से एक भी शब्द हिंसा में घायल पुलिसकर्मी को सांत्वना के लिए नहीं निकला। एक भी मीडियाकर्मी जिन पर हमला हमला हुआ, उनसे संवेदना के लिए राहुल गांधी ने कुछ कहा। उन्होंने कहा कि जो 26 जनवरी को हुआ वो अब देश में होगा, वो साफ तौर पर कह रहे हैं कि अब पूरे देश को हिंसा में झोंका जाएगा। ये कांग्रेस का चेहरा है कि वो क्या चाहती है, वो देश में अराजकता चाहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+