Farmers Protest: सिंघू बॉर्डर ट्रैफिक के लिए बेहद दुर्गम, निकलने से पहले जाने लें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

Farmers Protest: किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि NH-44 पर सिंघू बॉर्डर यातायात के लिए दुर्गम है। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

यदि आप सिंघू बॉर्डर के आसपास से गुजर रहे हैं तो सबसे पबले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी देख लें। साथ ही आप वैकल्पिक रास्तों का चुनाव कर सकते हैं। जिससे आपको भीषण जाम में फंसना नहीं पड़ेगा।

सिंघू बॉर्डर

हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले अंतरराज्यीय बसों और भारी कर्मशियल ट्रकों के लिए ईस्टर्न पेरीफेरल रोड की ओर लोनी बॉर्डर से होते हुए सिग्नेचर ब्रिज से खजूरी चौक की ओर जाने के लिए मजनू का टीला पर बाहरी रिंग रोड पर डायवर्जन ले सकते हैं।

आजादपुर मंडी से डायवर्जन कर आउटर रिंग रोड हैदरपुर वाटर प्लांट की ओर सर्विस रोड लेना होगा

आजादपुर मंडी से सांझा गांधी ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले ट्रकों को आजादपुर मंडी से डायवर्जन कर आउटर रिंग रोड हैदरपुर वाटर प्लांट की ओर सर्विस रोड लेना होगा। रोहिणी जेल रोड सेक्टर-18 से बादली मेट्रो स्टेशन से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के लिए यू टर्न लेना होगा।

Recommended Video

    सिंघू बॉर्डर ट्रैफिक के लिए बेहद दुर्गम, निकलने से पहले जाने लें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

    सिर्फ डीटीसी बसों और कारों को अनुमति

    सिर्फ डीटीसी बसों और कारों को मुकरबा चौक से एनएच-44 की तरफ आने के लिए अनुमति दी गई है। नरेला और सफियाबाद सीमा की ओर जाने के लिए डीएसआईआईडीसी कट पर एनएच-44 पर एक्जिट नंबर-2 से जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें', किसान आंदोलन के बीच बोर्ड एग्जाम को लेकर CBSE की छात्रों को सलाह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+