किसानों का आज विरोध प्रदर्शन, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू, दिल्ली में आकर संसद का करेंगे घेराव
Farmers Protesting: दिल्ली एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज (07 फरवरी) को किसानों का विरोध प्रदर्शन है। इसके मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 7 और 8 फरवरी के लिए धारा 144 लागू कर दी है।
किसानों का दावा है कि वो अपना विरोध प्रदर्शन कल गुरुवार 8 फरवरी को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च के जरिए दिल्ली में संसद तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। नोएडा में किसानों के ट्रैक्टर मार्च निकालने को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी में कुछ मार्गों पर डायवर्जन किया गया है।

Farmers Protest: क्यों कर रहे हैं ये किसान विरोध प्रदर्शन
- किसान संगठन दिसंबर 2023 से नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत अपनी जमीनों के बदले बढ़ा हुआ मुआवजा चाहते हैं। वहीं ये किसान अपनी भूखंड देने की मांग को लेकर भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
- किसान समूहों ने मांग को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ाने के लिए आज 'किसान महापंचायत' बुलाया है। इन्होंने कहा है कि आज इनकी बात नहीं सुनी गई तो ये 8 फरवरी को दिल्ली मार्च करेंगे और संसद का घेराव करेंगे।
जानिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज क्या-क्या प्रतिबंध
- अतिरिक्त डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हृदेश कथेरिया ने कहा, "किसानों द्वारा 7 फरवरी को महापंचायत आयोजित करने और 8 फरवरी को दिल्ली में संसद तक मार्च करने के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इस अवधि के दौरान अलग-अलग संगठनों द्वारा कुछ अन्य प्रदर्शन कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।"
- हृदेश कठेरिया ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए आदेश में कहा, "उपरोक्त के मद्देनजर, असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।"
- आदेश के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्रतिबंधों में पांच से अधिक लोगों के गैरकानूनी जमावड़े और धार्मिक और राजनीतिक सहित अनधिकृत जुलूसों पर प्रतिबंध शामिल है।
- यातायात विभाग ने दादरी, तिलपता, सूरजपुर, सिरसा, रामपुर-फतेहपुर और ग्रेटर नोएडा के अन्य मार्गों पर डायवर्जन किया है।












Click it and Unblock the Notifications