दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च के दौरान बवाल, राहुल गांधी की अपील- हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। ट्रैक्टर रैली के दौरान अलग-अलग हिस्सों में हिंसा, झड़प, पुलिस के साथ टकराव की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने किसानों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की हिंसा में शामिल ना हों इससे हमारे देश को ही नुकसान होगा।
Recommended Video

राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, हिंसा किसी का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे नुकसन हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि विरोधी कानून वापस लो। बता दें कि प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के भीतर पहुंच चुके हैं और उन्होंने लाल किले पर झंडा फहराया। वहीं लाल किले के पास आईटीओ पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने की कोशिश की।
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने ग्रीन लाइन पर सभी स्टेशन पर ट्रेनो के संचालन को रोक दिया है और एंट्री व एग्जिट गेट को भी बंद कर दिया है। आईटीओ पर प्रदर्शनकारी किसानों ने कई बसों को नुकसान भी पहुंचाया है। किसानों के कई वीडियो सामने आए हैं जिसे देखा जा सकता है कि किसान जानबूझकर ट्रैक्टर को पुलिस पर चढ़ाने की कोशइश कर रहे हैं। इस दौरान किसानो और पुलिस के बीच काफी झड़प देखने को मिली, जिसमे कई प्रदर्शनकारी किसान व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications