Farmers Protest: कौन हैं जैज धामी, जिन्होंने अजय देवगन को कहा 'चमचा' ?

Punjabi Singer Jazz Dhami Called Chamcha To Ajay Devgan, Read Everything about him: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर जहां एक ओर सियासत गर्मायी हुई है, वहीं दूसरी ओर किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है, इसी बीच इंटरनेशनल स्टार्स की दखल के बाद पूरे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की ओर से सभी इंटरनेशनल सितारों की क्लास लगाई गई है और भारत के अंदरूनी मामलों से दूर रहने की बात कही गई है।

किसी भी झूठे प्रोपेगेंडा के चक्कर में न फंसे: अजय देवगन

किसी भी झूठे प्रोपेगेंडा के चक्कर में न फंसे: अजय देवगन

हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार अजय देवगन ने भी इस मामले में ट्वीट करके कहा था कि भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगेंडा के चक्कर में न फंसे, इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है, बिना किसी भेदभाव के, हम अपना मसला खुद सुलझा लेंगे। अजय देवगन के इस ट्वीट के वायरल होने पर जाने-माने पंजाबी सिंगर जैज धामी (Jazz Dhami) ने बड़ा ही अजीब रिएक्शन दिया है। उन्होंने सारी हदें पार करते हुए अजय देवगन को 'चमचा' तक कह डाला है।

Recommended Video

    Farmesr Protest:Rihanna के ट्वीट पर Bollywood Stars का रिएक्शन,जानें किसने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी
    जैज धामी ने अजय देवगन को कहा-'चमचा'

    जैज धामी ने अजय देवगन को कहा-'चमचा'

    उन्होंने Tweet किया किया 'चमचे,कमरे में बैठकर ट्वीट करना बहुत ज्यादा आसान है। बुजुर्गों की तरह एक दिन उस ठंड का सामना करो तो समझ आएगा कि हमारे किसान कितनी तकलीफों से गुजर रहे हैं। दुख की बात यह है कि रिहाना जैसी इंटरनेशनल स्टार को आप लोगों को जगाना पड़ रहा है। ( देखें Tweet)

    सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

    जैज धामी के इस ट्वीट पर तहलका मच गया है। अजय और जैज के दोनों के फैंस आपस में ट्विटर पर भिड़ गए हैं और दोनों अपने-अपने सितारों को सही साबित करने में लगे हैं। अजय देवगन के कई प्रशंसकों ने धामी को काफी खरी-खोटी सुनाई है।

    कौन हैं जैज धामी?

    कौन हैं जैज धामी?

    जैज धामी का पूरा नाम जसविंदर सिंह धामी है, मूल रूप से पंजाबी जैज का जन्म 1 मार्च 1989 को हुआ था। इनके घरवाले होशियारपुर ( पंजाब) से ताल्लुक रखते हैं। वो Bhangra band Sangam प्रमुख विक्रमजीत सिंह के बेटे हैं। इन्होंने British-Indian म्यूजिक का नया आयाम दिया है। 'हाई हील ते नचे' फेम जैज को 'देसी गर्ल्स डू इट' जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाना जाता है।

    क्या कहा था रिहाना ने?

    क्या कहा था रिहाना ने?

    मशहूर पॉपस्टार और समाजसेवी रिहाना ने ट्विटर पर किसान आंदोलन के बारे में लिखे एक लेख को शेयर किया था, जिसमें आंदोलन की वजह से हरियाणा में इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की बात लिखी है। पॉप स्टार ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं, FarmerProtest।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+