Farmers Protest: मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- 'किसानों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना पाप'

राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में अब प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला है।

नई दिल्ली। Farmers Protest latest news. कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के लिए भाजपा नेताओं की तरफ से जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, वो एक पाप है। गौरतलब है कि राहुल गांधी रविवार को एक निजी यात्रा पर विदेश रवाना हो गए। राहुल गांधी की गैरमौजूदगी में अब प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi का Modi Govt पर हमला,कहा-किसानों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल पाप | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi

    प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के लिए भाजपा और सरकार जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो एक पाप है। किसानों के प्रति सरकार की जवाबदेही है। मोदी सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए और तीनों कृषि कानून तुरंत वापस लेने चाहिए।' इससे पहले राहुल गांधी ने भी किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे आतंकी बता दिया जाता है। राहुल ने कहा कि अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ कुछ बोलेंगे तो उन्हें भी आतंकी बता दिया जाएगा।

    अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं किसान- सीएम अमरिंदर
    आपको बता दें कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से बोले गए अपमानजनक शब्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और भाजपा के नेता उन किसानों को अर्बन नक्सल, खालिस्तानी और आतंकी बता रहे हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+