Farmers protest: किसानों ने हरियाणा सीएम खट्टर को दिखाए काले झंडे, नारेबाजी
Farmers protest: किसानों ने हरियाणा सीएम खट्टर को दिखाए काले झंडे, नारेबाजी
Farmers protest Update: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मंगलवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। अंबाला में सीएम खट्टर के काफिले को किसानों ने रोक लिया और उनको काले झंडे दिखाए। इस दौरान सीएम खट्टर और केंद्र सरकार के विरोध में किसानों ने नारेबाजी भी की। पुलिस ने बहुत मशक्कत के बाद किसी तरह किसानों को हटाया और रास्ता बनाकर सीएम के काफिले को निकाला।

मनोहर लाल खट्टर महापौर और वार्ड चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए गए पहुंचे थे। जब खट्टर का काफिला अंबाला के अग्रसेन चौक से गुजर रहा था तो किसान काले झंडे लेकर सामने आ गए और कृषि कानूनों को लेकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने किसानों को रोकते हुए मुख्यमंत्री और उनके साथ की गाड़ियों को वहां से निकाला। किसानों और पुलिस के बीच इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई
Recommended Video
बता दें कि केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से ही आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों को कहना है कि ये कानून मंडी सिस्टम और पूरी खेती को प्राइवेट हथों में सौंप देंगे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना होगा।
नए कानूनों के खिलाफ ये आंदोलन जून से नवंबर तक मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में हो रहा था। सरकार की ओर से प्रदर्शन पर ध्यान ना देने पर 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की और कूच करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद बीते 26 दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। टिकरी, गाजीपुर और दिल्ली के दूसरे बॉर्डर पर भी किसान जमा हैं।
दिल्ली में किसानों के आने के बाद सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दफा बातचीत हो चुकी है। हालांकि अभी तक कोई नतीजा निकलता बातचीत से नहीं निकला है। किसानों इन कानूनों को खेती के खिलाफ कह रहे हैं और तीनों कानूनों को वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। वहीं सरकार का कहना है कि किसानों को किसी ने भ्रम में डाला है, ये कानून उनके फायदे के लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications