Farmers Protest: आज भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान, जिला मुख्यालयों पर देंगे धरना

Farmers Protest: कल भूख हड़ताल पर रहेंगे किसान, सभी जिला मुख्यालयों पर देंगे धरना

नई दिल्ली। केंद्र की ओर से लाए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सोमवार (14 दिसंबर) को एक दिन की भूख हड़ताल पर रहेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सिंघु बॉर्डर पर कहा कि सोमवार को किसान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक एक दिन के लिए भूख हड़ताल रखेंगे। साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर भी किसान जुटेंगे और धरना देंगे।

सिंघु बॉर्डर से किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी

Recommended Video

    Kisan Andolan : 14 December को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास पर बैठेंगे किसान | वनइंडिया हिंदी

    कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को रविवार को 18 दिन हो गए हैं। अब तक सरकार और किसान नेताओं के बीच छह दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसका नतीजा सिफर रहा है। अब किसानों ने आंदोलन को तेज करते हुए 14 दिसंबर को भूख हड़ताल और जिला मुख्यालयों पर धरने का ऐलान किया है।

    केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से ही आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों को कहना है कि ये कानून मंडी सिस्टम और पूरी खेती को प्राइवेट हथों में सौंप देंगे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना होगा। नए कानूनों के खिलाफ ये आंदोलन अभी तक मुख्य रूप से पंजाब में हो रहा था। 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की और कूच किया है और बीते 18 दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। दिल्ली के दूसरे बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान बैठे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+