आउटर रिंग रोड को लेकर असमंजस बरकरार, बोले किसान-'परमिशन मिले ना मिले परेड तो होकर रहेगी'
Farmers Protest Update: पिछले दो महीनों से दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। सरकार ने किसान संगठनों के साथ कई दौर की वार्ता की लेकिन कोई हल नहीं निकला। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। साथ ही जगह-जगह नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन होगा। इस रैली को देखते हुए बड़ी संख्या में पंजाब-हरियाणा के किसानों ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि वो हर हाल में ये रैली निकालकर रहेंगे।
Recommended Video

मामले में पंजाब किसान संघर्ष समिति के सतनाम सिंह (Satnam Singh Panu) ने कहा कि कई किसान गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली आ रहे हैं। हम दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर रैली करेंगे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दिल्ली पुलिस अनुमति देती है या नहीं। वहीं दूसरी ओर किसान संगठनों ने साफ किया है कि आउटर रिंग रोड राजपथ से बहुत दूर है। जिस वजह से गणतंत्र दिवस के आधिकारिक समारोह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
दिल्ली पुलिस ने दे दी है अनुमति
किसान संगठनों ने शनिवार को दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। लंबी चर्चा के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों की मांग मान ली और आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति दे दी। किसान नेता दर्शन पाल के मुताबिक वो पांच रूटों से अपनी परेड निकालेंगे और ये परेड पूरी तरह से शांतिपूर्वक होगी। इसके अलावा ये करीब 100 किलोमीटर लंबी होने की उम्मीद है। साथ ही इसे ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मुताबिक किसानों ने अभी तक कोई लिखित रूट नहीं दिया है। रूट की जानकारी मिलने के बाद आगे की बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications