किसान आंदोलन को लेकर खेसारी लाल का कंगना रनौत पर निशाना, बोले- ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई
नई दिल्ली। भोजपुरी गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव ने किसान आंदोलन को लेकर अभिनेत्री कंगना पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल लोगों पर कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। इसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। अब खेसारी ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई। ना समझ आवे आम, न बुझाये मूली... अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।

कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला की फोटो और शाहीन बाग में प्रोटेस्ट करने वाली बूढ़ी दादी की फोटो शेयर करते हुए कहा था कि ये औरतें 100 रुपए लेकर कहीं भी धरना देने पहुंच जाती हैं। इसको लेकर उनकी कापी तीखी आलोचना हुई है। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें इसके लिए जवाब दिया था तो कंगना गाली गलौच तक उतर आई थीं। अब खेसारी ने भी उनपर निशाना साधा है।
केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून से आंदोलनरत हैं। किसान हाल ही मे 26 नवंबर को पंजाब हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच किए और 12 आठ दिन से किसान सिंधु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई कई दौर की बातचीत से भी अभी कोई नतीजा नहीं निकलता दिख रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार जमीनों और मंडी सिस्टम को बड़े कारोबारियों को सौंप रही है, जो हमें बर्बाद कर देगा। ऐसे में इनको तुरंत वापस लिया जाए। इसी को लेकर अब केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ ही किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा की है












Click it and Unblock the Notifications