farmers protest: गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर कल तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद
farmers protest: गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर कल तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर कल (रविवार) रात तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर इन एरिया में इंटरनेट बंद किया गया है। 29 जनवरी को रात 11 बजे यहां इंटरनेट पर रोक लगाई गई है, जो कल 31 जनवरी को रात 11 बजे तक जारी रहेगी। बता दें कि सिंघु, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर हजारों किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं।
Recommended Video

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सिंघु, गाजीपुर, टीकरी बॉर्डर और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर सुरक्षा के लिहाज से अस्थायी रोक लगाई गई है। नेट पर रोक को लेकर गाजीपुर में धरने का नेतृत्व कर रहे संगठन भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की ओर से कहा गया है कि दो दिन पहले भी सरकार ने इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। अब एक बार फिर इंटरनेट को रोक दिया गया है। सरकार ऐसा कर जनता तक आवाज पहुंचाने का किसानों का हथियार छीन रही है।
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि हम जहां बैठे हैं वहां पर सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया है, हरियाणा में भी इंटरनेट बंद कर दिया है। कई बार पानी, बिजली बंद कर देते हैं। ये सरकार इस तरह हमें तोड़ने की कोशिश कर रही है।
हरियाणा में भी ज्यादातर जगहों पर इंटरनेट बंद हैं। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को सोनीपत, पलवल और झज्जर सहित 17 जिलों में 30 जनवरी की शाम 5 बजे तक सभी मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं को निलंबित कर दिया है। हालांकि, वॉयस कॉल को निलंबन से पहले की तरह छूट दी गई है। ताजा निलंबन आदेश के तहत जिलों में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और सिरसा शामिल हैं।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications