राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

नई दिल्ली। Priyanka Gandhi march to Rashtrapati Bhavan. कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी के अलावा कुछ अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने और कृषि कानूनों के खिलाफ 2 करोड़ हस्ताक्षर पत्र राष्ट्रपति को सौंपने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने केवल 3 लोगों को ही अनुमति दी थी। इसके बाद दिल्ली के विजय चौक पर जमा हुए कांग्रेस नेता और प्रियंका गाधी जब राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़े तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi Arrested: हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी | Congress March | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi

    प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले गई है। वहीं, हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, 'हम एक लोकतंत्र में रहते हैं और ये लोग जनता द्वारा चुने हुए सांसद हैं। इन सांसदों को राष्ट्रपति से मिलने का अधिकार है और इन्हें इसकी इजाजत मिलनी चाहिए। इसमें सरकार को क्या समस्या है? सरकार उन किसानों की बात तक सुनने के लिए तैयार नहीं है, जो लाखों की संख्या में दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ इतने दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।'

    किसानों को एंटी नेशनल कहना पाप- प्रियंका गांधी
    किसानों को विपक्ष द्वारा बहकाए जाने के आरोपों पर प्रियंका गांधी ने कहा, 'कभी वे कहते हैं कि हम लोग इतने कमजोर हैं कि विपक्ष की भूमिका तक नहीं निभा पा रहे और कभी वो कहते हैं कि हम लोग इतने पावरफुल हैं कि कृषि कानूनों के खिलाफ लाखों किसानों को महीनों तक दिल्ली की सीमाओं पर बिठा सकते हैं। सबसे पहले भाजपा तय करे कि हम लोग क्या हैं? किसानों को आतंकी कहना, एंटी-नेशनल कहना और खालिस्तानी कहना पाप है और अगर सरकार ऐसा कह रही है तो सरकार पापी है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+