किसानों को एक इंच पीछे हटने की जरूरत नहीं, हम साथ खड़े हैं: राहुल गांधी
किसानों को एक इंच पीछे हटने की जरूरत नहीं, हम आपके साथ: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया है और सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की अपील की है। राहुल गांधी ने आज (29 जनवरी) किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रेस वार्ता में कहा कि किसान अपनी समस्या लेकर दिल्ली के बाहर बैठे हैं तो सरकार को चाहिए कि उनकी बात सुने। हो ये रहा है कि सरकार उनको लाठी और एनआईए से डरा रही है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने कहा, सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें कोई समाधान देना चाहिए। जैसा मैंने पहले भी कहा है कि इसका एक मात्र समाधान इन कृषि कानूनों को वापस लेना है। अगर प्रधानमंत्री को लगता है कि वो आंदोलन को दबा सकते हैं तो वो गलत हैं। ये आंदोलन बातचीत से ही खत्म होगा नहीं तो ये अभी दूसरे प्रदेशों में भी फैलेगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, नए कृषि कानूनों से मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी। व्यवसायी मनमर्जी अनाज इकट्ठा कर पाएंगे। किसान तो इनसे खत्म हो जाएगी। ऐसे में वो अपने भविष्य के लिए लड़ रहा है। राहुल ने कहा कि किसान के घर चोर घुस रहा है, जिसे नरेंद्र मोदी घुसा रहे हैं। जाहिर है कि घर में चोर आएगा तो उसो रोकने की कोशिश की जाएगी। किसान वही कर रहे हैं। कांग्रेस भी इस चोरी को रोकने में हर तरह से कांग्रेस के साथ खड़ी है। राहुल ने कहा, मैं किसानों से कहना चाहता हूं हम सब आपके साथ हैं। एक इंच पीछे मत हटिए, ये आपका भविष्य है। ये जो 5-10 लोग आपका भविष्य चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इन्हें मत चोरी करने दीजिए, हम आपकी पूरी मदद करेंगे।
26 जनवरी को दिल्ली में हिंसा पर हुए सवाल पर राहुल ने कहा कि कौन लोग लाल किले के अंदर गए और किसने उनको जाने दिया। ये सवाव तो गृहमंत्री से होना चाहिए। गृहमंत्री ही बता पाएंगे कि किसने उन लोगों को अंदर जाने की परमिशन दी।












Click it and Unblock the Notifications